फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: उन्नाव में भीड़ को प्रदर्शन के लिए उकसाने वाला भेजा गया जेल, पकड़ा गया युवक मुंबई का

Sat, 21 Dec 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव में नागरिकता कानून पर हिंसा के बाद रूट मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में जुमा की नमाज के बाद भीड़ को प्रदर्शन के लिए उकसाने वाले युवक को पुलिस ने शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार भीड़ के बीच से सबसे पहले नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में स्लोगन लिखी तख्ती हाथ में लेकर भीड़ को प्रदर्शन के लिए उकसाया।
विज्ञापन


इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों को प्रदर्शन के लिए जामा मस्जिद पहुंचने की अपील करने वाले नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सहित जिन दो लोगों पुलिस ने हिरासत में लिया था उन्हें शनिवार सुबह हिदायत देकर छोड़ दिया। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को उन्नाव में भी हिंसा भड़काने की कोशिश हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amarujala
राष्ट्रीय नागरिकता पार्टी के राष्ट्रीव सचिव उमर खान ने गुरुवार से ही इसकी तैयारी शुरू करते हुए सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को शहर की जामा मस्जिद में इकट्ठा होने की अपील की थी। भनक लगते ही पुलिस ने गुरुवार रात को ही उमर खान व उसके साथी आजम खान को हिरासत में ले लिया था।

शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद शहर के मोहल्ला अनवार नगर निवासी मो. आसिफ ने विरोध प्रदर्शन को हवा देते हुए लोगों को उकसाया। इस पर पुलिस ने उसे प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया था। शनिवार को शांतिभंग के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पकड़ा गया आरोपी मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। तीन माह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार को नवाज पढ़ने के बाद भड़काऊ प्रदर्शन करते पुलिस की नजर में आया था। वहीं प्रदर्शन की रूपरेखा बनाने वाले उमर व आजम खान को बीघापुर पुलिस ने 36 घंटे बाद हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें