कानपुर। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में बुधवार को कपिल क्रिकेट एकेडमी ने शिवा क्रिकेट एकेडमी को 79 रन से हराया। टीम की जीत में सिद्धार्थ सिन्हा ने 91 रन की शानदार पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में कपिल क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। टीम से सिद्धार्थ सिन्हा ने 91 और आरव यादव ने 70 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में विशेष अग्निहोत्री ने चार विकेट झटके।
वहीं शिवा क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 33 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। टीम से विशेष अग्निहोत्री ने 76 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कपिल क्रिकेट एकेडमी के स्कंद सेंगर, कबीर यादव, मोहम्मद हंजला और सिद्धांत वाजपेयी ने दो-दो विकेट लिए। यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।