कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में शुक्रवार को तीन दिवसीय स्टैग ग्लोबल-टीएसएच यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन अंडर 17 वर्ग में कानपुर के आशुतोष गुप्ता ने आगरा के केशव खंडेलवाल को 9-11, 11-6, 11-8 से हराया। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन और द स्पोर्ट्स हब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पहले दिन हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालक अंडर-17 में आगरा के अर्नव पंवार वहीं के रितेश कुमार को 11-9, 11-5, 11-5 से हराया। वहीं गाजियाबाद के युवन पांडेय ने लखनऊ के शौर्य गोयल को 11-6, 12-14, 11-7, 11-4 और गाजियाबाद के गौरव सिंगला ने मुरादाबाद के मो. नोमा को 11-7, 11-5, 6-11, 3-11, 11-7 से पराजित किया।
इटावा के अनय राज वर्मा ने प्रयागराज के अथर्व श्रीवास्तव को 11-6, 12-10, 5-11, 9-11, 11-9 से हराया। मुरादाबाद के विख्यात कट्याल ने अलीगढ़ के आदित्य सिंह को 11-9, 12-10, 11-8 से हराया। लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने गोरखपुर के वार्दिक दत्त त्रिपाठी को 11-5, 11-9, 11-6 से और प्रयागराज के आर्यन कुमार ने गाजियाबाद के मनीत भट्ट को 11-6, 11-5, 11-3 से हराया।
सब-जूनियर बालिका अंडर-15 वर्ग में वाराणसी की अनोखी केसरी ने लखनऊ की वर्तिका सिंह को 11-5, 14-12, 6-11, 11-6 से मात दी। आगरा की पहल गुप्ता ने कानपुर की प्रेक्षा तिवारी को 11-2, 11-6, 11-9 से हराया। लखनऊ की साक्षी तिवारी ने गाजियाबाद की अवनीत कौर को 11-3, 11-8, 4-11, 11-9 से और गाजियाबाद की श्रेया कुकरेती ने वहीं की अक्षिता को 11-6, 10-12, 11-5, 9-11, 11-3 से हराया।
लखनऊ की स्वस्ति चंद्रा ने गाजियाबाद की श्रेया को 14-12, 11-6, 11-6 से और प्रयागराज की शालिनी देवी ने गोरखपुर की सौम्या शुक्ला को 11-3, 11-8, 8-11, 14-12 से हराया। प्रयागराज की अंशिका गुप्ता ने गाजियाबाद की जिया गुप्ता को 11-6, 11-2, 11-2 और आगरा की इनाया ने वहीं की अंकिशा मिश्रा को 11-9, 12-10, 5-11, 11-9 से हराया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह, यूपीटीटीए के अध्यक्ष संजीव पाठक, अंतरराष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी गीता टंडन कपूर ने किया। मौके पर संजय टंडन, पीके जैन, पीके श्रीवास्तव, सुनील सिंह, अंतरराष्ट्रीय अंपायर अमित सिंह, पराग अग्रवाल, अनुराग जायसवाल आदि मौजूद रहे।