फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह के बेटे को दूध पिलाने को लेकर मां बाप में हुई हाथापाई, जमीन पर गिरा नवजात और थम गई सांसें

Mon, 17 Jun 2019 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
नवजात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया भभूती में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रविवार शाम दंपति के बीच विवाद के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान महिला के हाथ से दुधमुंहा बच्चा बच्चा छूट गया। नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम तकिया भभूती निवासी ओमप्रकाश का डेढ़ माह का बेटा रविवार शाम रो रहा था। उसने पत्नी विद्या से दुधमुंहे बच्चे को दूध पिलाने को कहा। इस पर विद्या ने कहा कि वह घर का काम करे कि बच्चे को देखे।

उसने बच्चे को गोद में ले लिया लेकिन इस बीच दंपति में विवाद शुरू हो गया। दोनों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान विद्या की गोद से डेढ़ माह का मासूम बेटा छिटककर नीचे गिर पड़ा। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर दंपति के होश उड़ गए। अस्पताल ले जाने के पहले मासूम ने दम तोड़ दिया। ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें