फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में भारत, स्पार्क व काउंटी क्लब ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
साउथ मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को भारत क्लब ने आदर्श क्लब को और स्पार्क क्लब ने कानपुर इग्लेट को तीन-तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने यूनिक क्लब को 104 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

जेम्स मैदान पर खेले गए पहले मैच में आदर्श क्लब ने 39.5 ओवर में 172 रन बनाए। टीम से राहुल कुमार ने 27, मनीष यादव व आलोक सिंह ने 26-26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दर्श उपाध्याय, मनु सिंह व युवराज सिंह ने दो-दो विकेट झटके। वहीं भारत क्लब ने 29.4 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में शिवा राजपूत ने 62 और प्रिंस सोनी ने 57 रन की पारियां खेलीं, तो गेंदबाजी में सत्यम सिंह ने चार को आउट किया।
कानपुर साउथ मैदान पर हुए दूसरे मैच में कानपुर इग्लेट की पूरी टीम ने 37 ओवर में 193 रन बनाए। टीम से सत्यम पांडेय ने 38 व उत्कर्ष सिंह ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्ष कुमार ने तीन, शेखर सुमन ने दो विकेट लिए। वहीं स्पार्क क्लब ने 35.1 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीता। जीत में हर्ष कुमार ने 46, सत्यम पासवान ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सत्यम पांडेय व मो. रजा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने 39.4 ओवर में 235 रन बनाए। टीम से सचिन ने 40, वेदप्रकाश ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उज्ज्वल पांडेय ने चार, अनिकेत दीक्षित व अभिषेक ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं यूनिक क्लब की पूरी टीम 34 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। टीम से अक्षय शुक्ला ने 42 व उज्ज्वल पांडेय ने 38 रन बनाए तो गेंदबाजी में सचिन मिश्रा ने तीन, दीपांशु गुप्ता, वेदप्रकाश बाजपेयी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें