शिविर - अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आवास विकास लालपुर चौराहा के पास स्थित तिवारी मार्केट में सुबह 10 बजे से।
विज्ञापन
प्रशिक्षण - सुगंध व सुरस विकास केंद्र की ओर से 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन फजलगंज स्थित कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से।
व्याख्यान - हर्षनगर स्थित आचार्य नरेंद्रदेव नगर निगम महिला महाविद्यालय में व्याख्यान दोपहर 12 बजे से।
पुष्टाहार सामग्री - सिविल लाइंस, होटल लैंडमार्क के पीछे स्थित टीवी अस्पताल में क्षय रोग पीड़ित मरीजों को पुष्टाहार सामग्री का वितरण दोपहर 12:30 बजे से।
प्रतियोगिता - रोटरी क्लब ऑफ कानपुर स्टार की ओर से मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी चमनगंज स्थित हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज में दोपहर 12:30 बजे से।
विज्ञापन
स्वागत - कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कानपुर आगमन पर जाजमऊ पुल पर स्वागत दोपहर 2 बजे से।