रणजी मैच- ग्रीनपार्क में रणजी ट्राॅफी के लिए ओडिशा और यूपी के बीच मैच सुबह 9:30 बजे से।
संगोष्ठी- जुहारी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में इतिहास विभाग की ओर से अभिलेख प्रदर्शनी व संगोष्ठी सुबह 11.30 बजे से।
लोकार्पण- रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर नव निर्मित भाग्य मंडपम में प्रेरक प्रतिमा मनुष्य अपना भाग्य विधाता का लोकार्पण दोपहर 12:30 बजे से।
शिविर- पूर्वांचल महासभा की ओर से छठ पूजा के मौके पर सीटीआई नहर महादेवनगर चौराहे पर जागरूकता शिविर शाम चार बजे से।