कानपुर। रावतपुर गांव स्थित बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास में वार्षिकोत्सव और जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। वनवासी मित्र स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
राजेंद्र कुमार शुक्ला ने पत्रिका के उद्देश्य की जानकारी दी। प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रमुख राज नारायण तिवारी ने बताया कि सेवा समर्पण संस्थान वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से देशभर में 12.50 करोड़ वनवासी समाज के विकास के लिए कार्यरत है। मुख्य अतिथि महेन्द्र अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि अक्षय गुप्त रहे।