फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरसौल में आज सामूहिक विवाह में 85 बेटियों के हाथ होंगे पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सरसौल ब्लॉक परिसर में 85 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। वहीं, अलग-अलग तिथियों पर जिले में कुल 512 जोड़ों के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम तय किया गया है। दिसंबर तक इनका आयोजन होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 64 हजार रुपये सीधे कन्या के खाते में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गृहस्थी के लिए 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाएगी जबकि 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होते हैं। चार दिसंबर को नगर निगम क्षेत्र में 85 जोड़े, आठ दिसंबर को कल्याणपुर में 20, बिधनू में 34 और पतारा में 48 जोड़े, 11 दिसंबर को घाटमपुर में 38, भीतरगांव में 44 और सरसौल में 42 जोड़े, 13 दिसंबर को बिल्हौर में 30, शिवराजपुर में 14, ककवन में 22 और चौबेपुर में 12 जोड़ों की शादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें