माधौगंज में अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करके पहुंचे दामाद को सुसरालियों ने जमकर पीटा। इससे उसका पैर टूट गया। दामाद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
हरदोई जिले के माधौगंज में पत्नी का क्रिया कर्म करके ससुराल आए दामाद को सुसराल वालों जमकर पीट डाला। बेटी को मार डालने का आरोप लगाते हुए ससुर और सालों ने लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इससे उसका पैर टूट गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दामाद ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थाना संडीला के गाव भिटौली निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि वह अपनी मृतक पत्नी का क्रिया कर्म करने के बाद शनिवार को तीन वर्षीय बच्चे के साथ थाना क्षेत्र के गांव इकसई ससुराल आया था।
यहां शाम को साली ज्योति, साला कुलदीप, ससुर अम्बरलाल, सास कमला देवी ने उनकी पुत्री को मार डालने के आरोप लगाकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारा पीटा। इससे उसका दाहिना पैर टूट गया। सालों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने ससुर सहित चार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घरेलू विवाद का मामला है। ससुराल वालों ने बेटी को मारने का आरोप लगाकर पिटाई की है। पीड़ित दामाद की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।