बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे का युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की मां ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पचकोहरा गांव निवासी सर्वेंद्र उर्फ सोनू (30) शुक्रवार की रात गांव के ही दोस्त देशराज की बहन मीना की शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोथावां गया था। मीना की बारात कोथांवा के एक गेस्ट हाउस में आई थी।
शनिवार सुबह सोनू का शव बेनीगंज मार्ग पर बरगदिया गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां राम कुमारी ने बताया गांव के ही एक दोस्त व दो अन्य लोगों से सोनू का विवाद हुआ था।
इसके बाद वह घर के लिए निकल आया था। मृतक की मां ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उसका कहना है कि बेटे के सिर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे। सोनू की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।