यूपी के कन्नौज जिले में बेटी होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालीजनों का इतने में मन नहीं भरा तो महिला के मायके जाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
युसुफपुर भगवान मकरंदनगर निवासी सत्य प्रकाश दुवे ने बेटी प्रीती की शादी छह फरवरी 2006 श्रीकृष्ण मोहन तिवारी निवासी जी 3/6 रामेश्वर अपार्टमेंट नियर महाराज होटल रेडियम रांची झारखंड से की थी। शादी के बाद बेटी के जन्म होने के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और दो बार उसका गर्भपात भी कराया। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता मायके में आकर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 17 नवंबर 2019 को पति श्रीकृष्ण मोहन तिवारी, ननद कविता शुक्ला पुत्री हरिदत्त निवासी 93/1 साइन नंबर 01 किदवईनगर जी ब्लाक कानपुर नगर, सास सावित्री देवी, बविता शुक्ला निवासी जी 306 रामेश्वर आपर्टमेंट रेडियम रोड रांची, निवेश शुक्ला और ननद का बेटा मायके आए।
यहां तलाक देने की मांग करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।