सपा हमेशा से जनता की आवाज रही है। हम झुकने वाले नहीं हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से सपा कार्यकर्ता उतरेगा और भाजपा को पराजित करने का काम किया जाएगा। आज भाजपा चुन चुनकर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही जिससे कोई सरकार के खिलाफ बोल न सके।
शिवपाल बोले- जो देश में पैदा हुआ, वो राष्ट्रवादी है
यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। भाजपा को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा के यादवों को राष्ट्रवादी कहे जाने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस देश में जो भी पैदा हुआ है वह राष्ट्रवादी है। सपा नेता शिवपाल ने कहा कि हम संगठन को मजबूत करके बीजेपी को ही हटा देंगे।
बोले- भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है
2024 लोकसभा चुनाव के लिए सपा की क्या रणनीति है के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि हर रणनीति के बारे में आप लोगों को नहीं बता देंगे। आखरी में राहुल गांधी के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा के लोग जो भी विपक्ष का होगा उसे खत्म करना चाहते हैं।