फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ये हमीरपुर है...यहां ई-रिक्शा की छतरी पर भी बैठकर यात्रा करते हैं लोग, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Oct 2024 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिले के हाईवे पर ई-रिक्शा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है। बता दें कि वायरल वीडियो में लोग ई-रिक्शा की छतरी में बैठकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
ई- रिक्शा - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ते डंपर और ट्रक दुर्घटना का कारण बनना आम बात है। लेकिन अब हाईवे पर भी ई-रिक्शा रफ्तार भरते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में बिना नंबर प्लेट का लाइट बंद किए ई-रिक्शा रानी लक्ष्मी के पास हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ता  दिखाई दे रहा है। जिसकी छतरी के ऊपर एक व्यक्ति बैठा हुआ है। पीछे तेज रफ्तार ट्रक और डंपर भी दिखाई दे रहे हैं। अगर जरा संतुलन बिगड़ जाए, तो छतरी पर बैठा व्यक्ति तुरंत ही ट्रक के नीचे आ जाएगा।
इससे कभी भी हादता हो सकता है, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। लोग वीडियो देखकर कर रहे हैं कि यह हमीरपुर है... यहां छतरी पर भी बैठकर यात्रा कर सकते हैं। यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें