फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने पड़ोसी युवती को दी दर्दनाक मौत, सामने आए सच को जानकर हैरत में पड़ी पुलिस

Tue, 20 Oct 2020 07:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के राठ में नगर के चरखारी रोड पर अपनी सहेली के साथ ब्यूटी पार्लर जा रही युवती की पड़ोसन ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सना चाकू लेकर महिला कोतवाली की तरफ जाने लगी।
विज्ञापन


रास्ते में पुलिस की गाड़ी मिलने पर उसमें जाकर बैठ गई। हत्या करते समय चीख चीखकर कह रही थी कि और उसके पति से बात करेगी। चरखारी रोड निवासी रामप्रसाद सोनी ने बताया 2014 में उन्होंने पुत्री पूजा (25) की शादी जालौन जिले के उरई शहर के रामनगर निवासी रोहित सोनी से की थी।

दामाद जेवर बनाने का कारीगर है। जहां उसे काम मिलता है वहीं जाकर रहने लगता है। पूजा पांच साल से उसके साथ रह रही थी। मंगलवार दोपहर एक बजे पूजा मोहल्ले की ही अपनी सहेली श्रद्धा (20) पुत्री मनोज अनुरागी के साथ ब्यूटी पार्लर जा रही थी।
विज्ञापन


घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठी मोहल्ले की सीमा पत्नी केके राजपूत ने अचानक उसपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही पूजा चीखती हुई पास के एक घर के बरामदे में पहुंची।

जहां सीमा ने उसे पकड़कर चाकू से गर्दन पर कई वार किए। उसके गले से खून निकलने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां डा. आलोक ने मृत घोषित कर दिया।

उधर पूजा की हत्या के बाद महिला खून से सना चाकू लेकर कोतवाली की ओर पैदल निकल गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अखिलेश राजन व कोतवाल केके पांडेय ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। युवती की मौत से उसकी मां आशारानी, भाई देवपाल, जितेंद्र व पांच साल की पुत्री गौरी का रो रोकर बुराहाल है। कोतवाल केके पांडेय ने कहा महिला ने पति से संबंधों के शक में पड़ोसी युवती की हत्या की है। हत्यारोपी महिला को हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तमाशा देखती रही भीड़
जिस समय सीमा पड़ोसन पूजा की हत्या कर रही थी। पूजा की सहेली श्रद्धा उसे बचाने में जुटी रही। लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। घटना को अंजाम दे रही महिला सीमा चिल्ला चिल्लाकर कहती रही कि और उसके पति से बात करेगी। हत्या के बाद चाकू लेकर पैदल ही कोतवाली के लिए चल दी।

बेटी की हत्या से परिवार में आक्रोश
युवती की हत्या के बाद उसके परिजनों में आक्रोश है। भाइयों ने हत्यारोपी महिला के पति पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है, जबकि मृतका की सहेली श्रद्धा साफ कह रही है कि हत्या सीमा ने अकेले की है।

इसी बात को लेकर परिजन काफी देर तक आक्रोश जताते रहे। कोतवाल केके पांडेय ने श्रद्धा के बयान लेने के साथ ही परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें