फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां को बताई रो रोकर ये बातें

Sat, 16 Jul 2022 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की पुत्री के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने रो रोकर अपनी मां का पूरी बात बताई, जिसके बाद मां ने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि वारदात की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक गांव में शुक्रवार की दोपहर एक पिता ने अपनी तेरह वर्षीय पुत्री को घर की छत पर ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। 

विज्ञापन

घटना के समय उसकी पत्नी खेतों पर गई थी जबकि, उसे उसके पुत्र घर के निचले हिस्से में थे। घटना को अंजाम देने के बाद पिता वहां से भाग निकला। शाम को जब मां खेत से वापस लौटी, तो बेटी को रक्त स्त्राव होने लगा। मां ने पूछा, तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। 
शनिवार की सुबह मां ने कोतवाली में आकर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी पिता की तलाश चल रही है। लड़की गांव के प्राइमरी में कक्षा तीन की छात्रा है। वह चार बहनों में तीसरे नंबर की है। जबकि उसके तीन छोटे भाई भी हैं और पिता मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें