फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: छात्र ने रचा अपने अपहरण का नाटक, ताऊ से मांगी थी एक लाख रुपये की फिरौती

Wed, 20 Jul 2022 10:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

चकरनगर थाना क्षेत्र में एक छात्र ने घूमने जाने के लिए अपने अपहरण का नाटक किया। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है और सख्ती से पूछताछ पर उसने हकीकत बताई।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के चकरनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गायब हुए 10वीं के छात्र से बाहर घूमने जाने के लिए अपने अपहरण का नाटक रचा था। उसने खुद ही ताऊ को कॉल करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। रम्मपुरा गांव निवासी डेयरी संचालक राजेश सिंह यादव ने मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना देते हुए बताया था की उनका बेटा असित यादव सेंट जेवियर स्कूल गनियावर गांव में कक्षा दस का छात्र है। 

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए गया था। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे असित के फोन से राजेश सिंह के बड़े भाई प्रेम सिंह के फोन पर उसके अपहरण की जानकारी दी गई थी और फिरौती की तौर पर एक लाख रुपये की मांग की थी। प्रेम सिंह नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जानकारी पर उन्होंने भाई को घटना की जानकारी दी।

राजेश सिंह ने सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ को सूचना दी। इस पर उन्होंने दो टीम बनाकर छात्र की तलाश शुरू कर दी थी। उसका फोन को सर्विलांस पर लगा दिया था। रात करीब साढ़े 10 बजे छात्र रजपुरा रोड पर मिला था। उसके चोट के भी निशान थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह बहार घूमने जाना चाहता था। इस कारण ताऊ को फोन लगाकर रुपयों की मांग की थी।

पापा को फोन करते वो पहचान जाते आवाज
असित ने पुलिस को बताया कि वह मौज मस्ती के लिए बाहर जाना चाहता था, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। इसलिए उसने यह नाटक रचा। पापा को फिरौती के लिए इसलिजए फोन नहीं किया क्योंकि आवाज पहचान जाते और पोल खुल जाती। पुपलिस के अनुसार, चोट के निशान भी किशोर ने खुद भी भ्रमित करने के लिए बनाए थे। मोबाइल चेक करने पर उसमें कई ट्रेनों को सर्च करने की जानकारी हुई। छात्र पर कानूनी कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बच्चों पर रखें विशेष ध्यानः एसएसपी
एसएसपी ने घटना का खुलासा होने के बाद कहा कि इससे पूर्व भी जसवंतनगर थाना क्षेत्र और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इस तरह का मामले सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया इस कदर मासूम बच्चों के दिमाग पर असर कर रहा है कि वो अपने घूमने और मस्ती करने के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं चूक रहे हैं।

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने अपील करते हुए कहा कि माता पिता बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें। बच्चे मोबाइल में क्या देखते हैं, उनके दोस्त कौन हैं उनके बीच क्या बातें होती है। इन सबके बारे में जानकारी रखना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें