फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर दो बच्चों समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर दो बच्चों समेत छह घायल
विज्ञापन

हाईवे पार कर रहे चार को टक्कर मारने के बाद बाइक में भी मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरा। कस्बा के बिरहाना चौराहा के पास मंगलवार शाम हाईवे पार करते समय दंपति व उसके दो बच्चे कार की चपेट में आकर घायल हो गए। कार ने आगे जा रही एक बाइक में भी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार देवर भाभी घायल हो गए। सभी छह लोगों को पुलिस ने सीएचसी भेजा। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बा के आजाद नगर के रहने वाले संजू कुमार (37) पत्नी मोनी देवी (32), बेटा अभिजीत (9), वरुण (4) के साथ कानपुर जाने के लिए घर से निकले। कस्बा के बिरहाना चौराहा के पास हाईवे पार करने के दौरान कानपुर से इटावा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से चारों घायल हो गए। वहीं अनियंत्रित कार ने बाइक सवार बरौर के देवब्रह्मपुर के रामकुमार (28), भाभी सपना देवी (25) को टक्कर मार दिया। इससे दुघर्टना में छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। डॉ. सलिल सचान ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद संजू कुमार व उसके बेटे अभिजीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें