पुलिस कर्मियों को जानकारी देते इंग्लैंड से आए माइकल क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
सन 1936 में फर्रुखाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात रहे इंग्लैंड के जीडब्ल्यू कोल की फतेहगढ़ पुलिस लाइन में स्मारक है। उनके नाती इंजीनियर माइकल क्लेव सोमवार को जिले में आए और पुलिस अधीक्षक के साथ स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इंग्लैंड से 15 दिन के भ्रमण कार्यक्रम पर भारत आए माइकल क्लेव ने पुलिस लाइन पहुंच कर एसपी संतोष मिश्रा से मुलाकात की। इसके बाद एसपी और एएसपी त्रिभुवन सिंह के साथ पुलिस लाइन में बने जीडब्ल्यू कोल के स्मारक पर पहुंच कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बताया कि जीडब्ल्यू कोल उनके नाना थे। 31 साल की आयु में उन्होंने आईपीएस की परीक्षा टॉप की थी। उनकी पहली तैनाती फर्रुखाबाद जिले में हुई थी।