कानपुर के महाराजपुर में गुरुवार को चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान का शटर उठाकर 60 हजार नगद समेत चांदी के सिक्के पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो होश उड़ गए। फुटेज में पांच बदमाश दो बाइक से आते जाते दिखे।
इनमें से तीन ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। चकेरी के बीबीपुर निवासी सुशील सिंह की महाराजपुर थाने से 100 कदम आगे हाथीपुर मोड़ में हाइवे किनारे सिंह ट्रेडिंग कंपनी के नाम से हार्ड वेयर की दुकान है। सुशील सिंह ने बताया गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
दूसरे दिन शुक्रवार सुबह उन्हें दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने की सूचना मिली तो वे दुकान पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दुकान मालिक सुशील ने बताया कि चोरों ने गल्ले में रखी करीब 60 हजार रुपये की नकदी और एक 50 हजार रुपये की चेक, कुछ चादी के सिक्के पार कर दिये हैं।