फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की चाह रखने वालों के लिए जरूरी खबर, आज फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन

Thu, 07 Feb 2019 12:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म अब एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं से मिलेंगे और वहीं पर जमा किए जा सकेंगे। बृहस्पतिवार को पंजीकरण फार्म जमा करने का अंतिम दिन है। भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए ही कानपुर विकास प्रधिकरण (केडीए) ने सभी बैंकों से फार्म बांटने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुधवार को बारिश के बीच भी केडीए परिसर में बने एचडीएफसी बैंक के काउंटर में लंबी लाइन लगी थी। भीड़ को देखते हुए ही केडीए अधिकारियों ने माइक और लाउड स्पीकर से बैंक की अन्य शाखाओं से फार्म लेने और वहीं जमा करने की घोषणा कराई।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
अभी केडीए परिसर स्थित एचडीएफसी बैंक के काउंटर से ही फार्म बांटे और जमा किए जा रहे थे। केडीए अधिकारियों के मुताबिक एचडीएफसी बैंक की किसी भी शाखा से आवेदन फार्म लिए जा सकते हैं और पांच हजार रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ वहीं जमा किए जा सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बता दें केडीए ने पहले चरण में पीएम आवास के 6546 फ्लैटों का ड्रा निकाला है। इसके बाद लोगों में दो लाख रुपये में फ्लैट मिलने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके चलते अब जवाहरपुरम सेक्टर-1, मछरिया, सनिगवां, कुलगांव, बिनगवां और ऊचटी में प्रस्तावित योजना के फ्लैटों के लिए खासी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें