फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी, भूलकर भी इस खबर को नजरअंदाज न करें

Thu, 04 Jul 2019 12:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
तंजीम खुद्दाम आजमीने हज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने हज यात्रा पर जाने वाले लोगों से अपील की है कि किसी निजी एजेंट से सऊदी मुद्रा रियाल न लेें। उनके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


लोग उन्हें फर्जी रियाल पकड़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रियाल लें। इसके साथ ही अपना पैनकार्ड जरूर लगाएं। बुधवार को केंद्रीय हज कमेटी की गाइडलाइन उन्होंने हज यात्रियों को ई-मेल की है।

नई गाइड लाइन के मुताबिक किसी यात्री की फ्लाइट छूटती है तो उसे 25 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। इसके अलावा एक यात्री अपने साथ 54 किलो तक का बैग ले जा सकता है। 10 किलो का बैग अपने साथ रख सकता है। यात्रियों को 48 घंटे पहले हज हाउस पहुंचना होगा। सभी यात्री चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके साथ ही टीकाकरण करवाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


जीकाता की पहली तारीख पांच जुलाई 
अरबी कैलेंडर के 11वें महीने जीकाता का चांद बुधवार को नजर नहीं आया। सुन्नी मरकजी रूयत हिलाल कमेटी के अध्यक्ष शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी के हवाले से मुफ्ती साकिब अदीब ने बताया कि जीकाता की पहली तारीख पांच जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें