फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप इलाहाबाद बैंक खाताधारक हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, दो शाखाओं में लगेगा ताला और एक का होगा विलय

Sat, 03 Aug 2019 11:55 AM IST
शिखा पांडेय प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में इलाहाबाद बैंक अपनी तीन शाखाओं को बंद करने जा रहा है। बैंक के इस फैसले से तीनों शाखाओं के करीब 50,000 खाताधारकों को आने वाले दिनों में परेशानी उठानी पड़ सकती है। दो शाखाओं के विलय की औपचारिक घोषणा हो चुकी है, जबकि एक अन्य शाखा के विलय की गुपचुप तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 के अंत तक बैंक की तीनों शाखाएं हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी। बैंक के सूत्र बताते हैं कि शाखाओं के विलय के पहले चरण में महिला महाविद्यालय, किदवई नगर के पास स्थित शाखा और शक्कर पट्टी, हालसी रोड स्थित शाखाएं शामिल हैं। महिला महाविद्यालय के पास स्थित शाखा किदवई नगर में ही करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एम ब्लॉक शाखा में शिफ्ट होगी।

इसी तरह शक्कर पट्टी हालसी रोड स्थित शाखा का पीपीएन मार्केट शाखा में विलय होगा। इन दोनों शाखाओं में करीब 30,000 खाताधारक हैं। यदि तकनीकी व्यवधान नहीं आया तो इन दोनों शाखाओं को 10 अगस्त तक शिफ्ट किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीएन मार्केट शाखा भी खत्म होगी 
किदवई नगर और हालसी रोड शाखा के विलय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीपीएन मार्केट शाखा का बड़ा चौराहा स्थित मुख्य शाखा में विलय किया जा सकता है। इसकी तैयारी चल रही है। बैंक के सूत्र बताते हैं कि पीपीएन मार्केट और बड़ा चौराहा के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी है। दोनों ही शाखाएं एक रूट पर हैं इस वजह से खाताधारकों को पहुंचने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। 

खर्चों को कम करने की कवायद 
बैंकों में इन दिनों खर्चे नियंत्रित करने की कवायद चल रही है। इलाहाबाद बैंक की यह कवायद भी इसी नजरिये से देखी जा रही है। बैंक के सूत्र बताते हैं कि नजदीकी शाखाओं में से कुछ शाखाओं को कम करके उनमें उचित दूरी स्थापित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर के विस्तार वाले क्षेत्रों में नई शाखाओं के खोलने की वजह से भी शहर के अंदर पुरानी शाखाओं को एक दूसरे में विलय किए जाने की योजना है। किदवई नगर और हालसी रोड शाखाओं का अन्य शाखाओं में विलय भी इसी नीति का हिस्सा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें