फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पर्यटन विकास के लिए असीम संभावनाएं

Mon, 26 Sep 2016 07:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में ‘टूरिज्म इन कानपुर’ डीवीडी लॉंच करते डॉ. हरिभाऊ खांडेकर, प्रो. आरसी कटियार, अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, डॉ. सिधांशु राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को कानपुर यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट डिपार्टमेन्ट में विश्व पर्यटन दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यटन एक उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है और आने वाले समय में पर्यटन हमारे देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। पर्यटन सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को ही बुलाना नहीं है बल्कि घरेलू पर्यटकों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक भ्रमण करने के लिये प्रेरित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि कानपुर शहर में पर्यटन विकास के लिए असीम संभावनाएं हैं, जहां बिठूर धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है वहीं भीतरगांव, बेहटा एवं निबिया खेड़ा के मंदिर धार्मिक एवं आर्किटेक्चरल टूरिज्म को बढ़ावा देते हैं। अगर कानपुर का प्रशासन, सामाजिक संस्थायें और संबंधित विभाग साथ मिलकर काम करें तो निश्चित ही हम अपने शहर में पर्यटन का विकास कर सकते हैं। सेमिनार के दौरान ‘टूरिज्म इन कानपुर’ वीडियो फिल्म की डीवीडी लॉंच की गई। इस वीडियो फिल्म के जरिये कानपुर के प्रमुख टूरिज्म प्लेस की जानकारियां दी गईं। इस मौके पर प्रो. आरसी कटियार, उपजिलाधिकारी वान्या सिंह, राजकुमार भगतानी, अनिल मिश्रा, डॉ. हरिभाऊ खांडेकर, प्रो. एससी अग्रवाल, अपर्णा कटियार, शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कानपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल
बिठूर, भीतरगांव, बेहटा, निबिया खेड़ा, गंगा बैराज, मैस्कर घाट, फूलबाग, मोतीझील, नानाराव पार्क, साईं मंदिर, जेके मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें