फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बिजली सब स्टेशनों को तत्काल चालू कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने महानगर सहित आसपास के जनपदों के विद्युत विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में नए विद्युत सब स्टेशन बनाए गए हैं, उन्हें बिना उद्घाटन का इंतजार किए चालू करा दिया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को शक्तिभवन से कानपुर मंडल व कानपुर विद्युत वितरण कंपनी के तहत आने वाले विभिन्नों जिलों के प्रतिनिधियों से उन्होंने चर्चा की। घने क्षेत्रों में ट्रॉली ट्रांसफार्मर्स की भी व्यवस्था करने को कहा। मंत्री ने कहा कि कृषि फीडरों पर दिन में सुबह सात से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए।
सुनिश्चित करें कि संविदाकमियों को वेतन समय से मिले। यह भी कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने। 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें। कॉन्फ्रेंसिंग में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें