फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईएमए ने फिल्म सूर्या अंत से आरंभ तक का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परेड स्थित आईएमए भवन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को फिल्म सूर्या अंत से आरंभ तक का विरोध किया। डॉक्टरों ने बैठक कर फिल्म के कुछ दृश्यों में चिकित्सक समुदाय के लिए कथित आपत्तिजनक भाषा व चित्रण को लेकर नाराजगी जाहिर की। फिल्म के पोस्टर जलाकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि फिल्म या किसी अन्य माध्यम से पूरे चिकित्सक समुदाय को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और चिकित्सक मरीज के बीच विश्वास को प्रभावित कर सकता है। अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर और सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव की मांग है कि फिल्म से ये दृश्य और संवाद हटाए जाएं, फिल्म निर्माता माफी मांगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की भी मांग की। इस मौके पर डॉ. रीता मित्तल, डॉ. पंकज गुलाटी, देबाज्योति देबरॉय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें