कानपुर। आईएमए ब्लड बैंक का आठवां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। समारोह की शुरुआत केक काटकर हुई। ब्लड सेंटर की चेयरमैन डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनें हैं जहां रक्त संग्रहण से लेकर उनकी जांचें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार की जाती हैं।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, दुर्घटनाग्रस्त लोगों और प्रसूता महिलाओं तक निशुल्क रक्त पहुंचाया गया। सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में और अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि हर जरूरतमंद को रक्त मिल सके। यहां अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. शशिकांत मिश्रा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. दीपक श्रीवास्तव आदि रहे।