फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छापा मारकर पकड़ी सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खाद्य विभाग के पूर्ति निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को जाजमऊ थाने की पुलिस के साथ छबीलेपुरवा के एक घर पर छापा मारा। यहां घरेलू रसोई सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में अवैध रूप से रिफिलिंग होते मिली। पूर्ति निरीक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।कृष्णानगर के पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा के मुताबिक घरेलू सिलिंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग की सूचना पर छबीलेपुरवा के मकान नंबर 111-डी पर जाजमऊ थाने की पुलिस के साथ जांच की गई। यहां परवीन और उनके पुत्र मोहम्मद शीबू की ओर से बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में अवैध रिफिलिंग करने की जानकारी मिली। मौके से पांच खाली, दो भरे घरेलू सिलिंडर, गैस तौलने का तराजू और गैस भरने वाला पाइप मिला। सिलिंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर परवीन और शीबू पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें