अगर वसूली हुई, तो दर्ज होगा केस
हाईवे पर वसूली के कई मामले सामने आ चुके हैं। थाने के पुलिसकर्मी हों या पीआरवी के, वह वसूली में लगे रहते हैं। कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि डीसीपी पूर्वी को निर्देशित किया गया है कि निगरानी के लिए टीमें बनाएं, जो गोपनीय तरीके से निगरानी करें। जो भी वसूली में पकड़ा जाए, उस पर केस दर्ज किया जाए। जेसीपी ने कहा कि इस पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।