फतेहपुर में पुलिस ने बरेठर बुजुर्ग गांव में मंगलवार को छापेमारी कर 18 बिस्वा जमीन में अफीम की खड़ी फसल पकड़ी है। मामले में कार्रवाई के लिए सेंट्रल नार्कोटिक्स टीम को सूचना दी गई है। पुलिस अधिकारी फसल की अंतर्राष्ट्रीय स्तर कीमत कई करोड़ होना मान रहे हैं। जिले में पहली बार खेत पकड़े गए हैं।
बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी ने कोतवाली क्षेत्र के बरेठर बुजुर्ग गांव में छापेमारी की। यहां के किसान शिवलाल के बेटा राजकुमार कुशवाहा उर्फ राजू कुशवाहा के खेत में 18 बिस्वा में अफीम की पेड़ लगे मिले। खेत किनारे गांजे के पेड़ लगे थे। अफीम के पेड़ों में फल निकले हैं। खेत देखकर पुलिस के होश उड़ गए।