यूपी के हमीरपुर मुख्यालय स्थित मौदहा बांध के निरीक्षण भवन में सीबीआई के बने अस्थाई कैंप कार्यालय में पांचवें दिन बयान दर्ज कराने का सिलसिला जारी रहा। रिटायर्ड खनन अधिकारी, निर्वतमान खनिज सर्वेयर के अलावा पट्टाधारक मोतीबाई व उनके पति रामऔतार सिंह सीबीआई टीम के समक्ष पेश हुए। जहां टीम ने इन लोगों से लंबी पूछताछ की।
अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई टीम शुक्रवार को हमीरपुर के मौदहा बांध डाक बगला में बनाए गए कैंप कार्यालय में रही। यहां पट्टाधारक उरई निवासी मोतीबाई अपने पति रामऔतार सिंह के साथ टीम के सामने बयान देने आईं। टीम ने दोनों से करीब आधे घंटे तक अवैध खनन के संबंध में पूछताछ कर इनके बयान लिए और बयानों की वीडियोग्राफी कराई।