यूपी के कानपुर देहात में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक ट्रक के अन्दर बॉक्स बनाकर व शटर लगाकर शराब लदी हुई थीं ऊपर से नमक की बोरियां लदी हुई थीं। जिन्हें हटवाकर शराब की पेटियों को निकाला गया। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक ट्रक में 750 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है जिसकी कीमत करीब 50 लाख है। इस मामले में पुलिस ने कफील अहमद पुत्र सद्दीक अहमद निवासी जहाजपुर राजस्थान व बहादुर पुत्र चुन्नालाल निवासी बोलपुरिया थाना मंडलगढ़ जनपद भीलवाड़ा राजस्थान को हिरासत में लिया है।