फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस का 210 जगहों पर छापा, 178 गिरफ्तार, बरामद अवैध शराब ने प्रशासन के उड़ाए होश

Sat, 09 Feb 2019 05:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में पुलिस ने अवैध शराब पकड़ने के लिए 210 स्थानों पर छापा मारा। यहां जिले भर में चले सर्च अभियान में टीम को 2212 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। 
विज्ञापन


हरदोई में कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के विरुद्ध चले विशेष अभियान के दौरान जनपद में 210 स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान 178 लोगों को शराब बनाते पकड़ा गया।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 158 मुकदमें दर्ज किए हैं। इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली 75 भट्ठियां तोड़ी। साथ ही 14 सौ लीटर लहन बरामद कर उसे नष्ट कराया। जिले में मिली अवैध शराब की मात्रा देख पुलिस भी हैरत में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें