फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में उप चुनाव से पहले अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2019 04:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप चुनाव से ठीक पहले कानपुर में बिधनू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां बिधनू सेन चौकी क्षेत्र के अर्रा बिनगवां केडीए की खाली जर्जर कॉलोनियों में अवैध असलाह फैक्ट्री संचालित हो रही थी। बिधनू पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बने व अधबने असलहों का जखीरा मिला है। पुलिस ने फोर्स के साथ खाली पड़ी जर्जर कॉलोनियों में दबिश दी। पुलिस को देखकर असलहे बना रहे तीन युवक भागने लगे। टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया जबकि एक साथी भागने में सफल हो गया। 
विज्ञापन


कॉलोनी के अंदर से असलहे बनाने के उपकरण व मशीन के साथ एक दर्जन से ज्यादा तमंचे और अधबने असलहे समेत नाल, गैस सिलेंडर आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें