फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बांध 8 दिन मासूम के साथ 'छबीला बाबा' करता रहा कुछ ऐसा, जानकर कांप जाएगी रूह

Sun, 30 Apr 2017 11:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


गांववालों के पहुंचने पर दबे पांव खिसका कथित बाबा
पुलिस बालक को ले आई घर, पीड़ित पड़ोसी जिला शाहजहांपुर का रहने वाला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के कीलापुर मेले से आठ दिन पहले छल करके लाया गया बालक कथित बाबा के कब्जे से मुक्त हो गया। बालक का आरोप है कि बाबा उसके साथ हाथ-पैर बांधकर कुकर्म करता था। गांववालों के पहुंचने पर बाबा भाग गया।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के एक गांव निवासी बालक का कहना है कि गांव कीलापुर में जानकी महाराज का मेला लगता है। वहां छबीले बाबा पहुंचा और उसे पोट-फुसलाकर यहां ले आया। पिछले आठ दिन से बाबा ने उसे पहले नवाबगंज में रखा। इसके बाद ढाईघाट, शमसाबाद पर रखा।

बीती रात वह शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ललौर ले आया। यहां गांव के बाहर पड़ी एक झोपड़ी में उसने इस बालक को रखा। बालक का आरोप है कि छबीले बाबा ने उसे गांजा पिलाया और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ कुकृत्य किया। उसने इस घटना को गांव ललौर के रहने वाले लोगों को पानी पीने के बहाने जाकर बताया।
विज्ञापन


गांववाले जब बाबा के पास पहुंचने लगे तो उन्हें देखकर बाबा भाग गया। गांववालों ने मामले की सूचना थाना शमसाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बालक को थाने ले आई है। बालक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां दो साल पहले मर चुकी है।

पिता राजस्थान में नौकरी कर रहे हैं। ताऊ के पास वह रहता था। पुलिस ने ताऊ को सूचना भेजी है लेकिन अभी तक ताऊ मौके पर नहीं पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष शमसाबाद संजय गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना भेज दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें