फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी के टेककृति का आज होगा शुभारंभ, तीनों सेनाओं की क्षमताओं का होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
आईआईटी के टेककृति की जानकारी देते  हेड कोआर्डिनेटर व अन्य। - फोटो : आईआईटी
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर के तकनीक, उद्यमिता और सांस्कृतिक महोत्सव टेककृति का आगाज 27 मार्च से होगा। इसे इस बार रक्षाकृति के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें पहली बार जल, थल, नभ, एनएसजी सेनाओं की क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। पहली बार संस्थान की एयर स्ट्रिप को सभी के लिए खोला जाएगा। इसमें वायु सेना अपना मॉक ड्रिल प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


यह जानकारी टेककृति के हेड कोआर्डिनेटर प्रियांशु चौधरी, कुशल गुप्ता और लीसा वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि पहले दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान शामिल होंगे। दूसरे दिन 28 मार्च को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और मेजर जनरल सीएस मान शामिल होंगे।

इस तकनीक फेस्ट के फेर में फंसे छात्रों को आराम देने के लिए बॉलीवुड नाइट भी होगी। इसमें बालीवुड सिंगर सोनू निगम, गायक संगीतकार अमाल मलिक सहित रैपर भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन


27 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही आईआईटी हवाई पट्टी पर एयरफोर्स और परिसर में सेना और एनएसजी का मॉक ड्रिल होगा। देर रात वित्त हैकाथॉक में एआई पर कार्यक्रम होगा। 28 मार्च को स्पेस कॉन्क्लेव होगा।

इसमें इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एएस किरण कुमार और इन-स्पेस के डॉ. विनोद कुमार शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। देर रात रोबोवार्स नाइट का आयोजन होगा, जिसमें उनके बीच फाइट होगी। 29 मार्च को विभिन्न तकनीक प्रतियोगिताओं के साथ प्रोनाइट कार्यक्रम होगा।

इसमें अमाल मलिक अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा रोबोवार्स ग्रैंड फिनाले का भी आयोजन होगा। अंतिम दिन 30 मार्च को क्रिएटर्स कॉन्क्लेव में केशव साधना और संजय कथोरिया शामिल होंगे। बालीवुड गायक सोनू निगम के सुरमयी गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें