बॉर्डर पर होने वाली जानवरों और पेड़ों की तस्करी को रोकने और जानवरों के बर्ताव को जानने के लिए आईआईटी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की तकनीक पर काम कर रहा है। प्रदेश सरकार के बजट में वन्य जीव संरक्षण के लिए नई तकनीक के प्रयोग के लिए आईआईटी कानपुर को तकनीक पार्टनर बनाया है।
साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व में एम स्ट्राइप्स एप के माध्यम से स्मार्ट पेट्रोलिंग की गई है। जानवरों के व्यवहार को जानने, तस्करी रोकने के लिए आईआईटी के प्रोफेसर निश्चल की पीएचडी छात्रों की टीम एआई तकनीक पर काम कर रही है।