फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनों को मात देगा बिना कैप्टन वाला समुद्री जहाज, ये भी है खासियत

Tue, 29 Jan 2019 11:11 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के छात्रों ने तैयार किया समुद्री जहाज
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के छात्रों ने एक ऐसा समुद्री जहाज तैयार किया है जिसे चलाने के लिए किसी कैप्टन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल को ‘अनाहिता’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इसकी खासियत है कि यह पानी के अंदर करीब पांच से दस किलोमीटर की दूरी तक किसी भी ऑब्जेक्ट को पहचान सकेगा और जरूरत पड़ने पर उस पर गोलियां, बम और मिसाइल से हमला भी कर सकता है। यह पानी के ऊपर भी रह सकता है। इस जहाज को 24 जनवरी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसियन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी) की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है। 

प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में हुआ था। इसमें देश भर से 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। समुद्री जहाज को तैयार करने वाली टीम में छात्र आकाश जैन, नवीन चंद्र, अभिनव अरोड़ा, आकाश सिंह, आयुष गुप्ता, इंशू नामदेव, प्रियांक प्रसाद, वंदित, आदित्य, मेधा, मिलय, सक्षम, मनीष, रित्विक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के छात्रों ने तैयार किया समुद्री जहाज
छात्रों ने बताया कि इसको तैयार करने में एक साल लगे हैं। छात्रों ने इसे ऐसा रूप दिया है कि खराब होने की स्थिति में दस से पंद्रह मिनट में इसके एक-एक पार्ट्स को अलग करके बदला जा सकता है। सभी छात्रों को संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, उप निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल, एयरोस्पेस विभाग के सीनियर प्रोफेसर मंगल कोठारी ने बधाई दी।

इंडियन नेवी को भेजेंगे विवरण
आईआईटीयंस द्वारा तैयार ‘अनाहिता’ का प्रयोग इंडियन नेवी में भी किया जा सकता है। छात्र जल्द ही इसका पूरा विवरण नेवी को भेजेंगे। फिलहाल छात्र मार्च में सिंगापुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। अनाहिता का चयन इस प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 40 टीमें शिरकत करेंगी। इनमें भारत से 11 टीमें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें