फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेना को तकनीक रूप से मजबूत करेगा आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेना को तकनीक और स्वदेशी रूप से सक्षम बनाने के लिए आईआईटी कानपुर सहयोग करेगा। सेना के अधिकारियों से मिली चुनौतियों पर रिसर्च करने के बाद तकनीक विकसित की जाएगी। आईआईटी कानपुर की तकनीक परखने के लिए भारतीय वायु सेना के चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने संस्थान का भ्रमण किया। सी3आई हब और सेना के अन्य स्टार्टअप देखे।
विज्ञापन


एयर मार्शल ने आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, प्रो. दीपू फिलिप के साथ बैठक की। एयर मार्शल ने आईआईटी में ड्रोन, यूएवी (अनमैंड एयर व्हीकल), साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्री की विभिन्न तकनीक व उत्पादों को समझा। आत्मघाती ड्रोन, सर्विलांस ड्रोन, आपदा में प्रयुक्त होने वाले ड्रोन, लंबे समय तक उड़ान भरने वाले यूएवी आदि पर चर्चा हुई। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि सेना की चुनौतियों पर चर्चा हुई है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें