फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेना को साइबर सुरक्षा देगी आईआईटी, तैयार करेगी डिफेंस मॉड्यूल

विज्ञापन
समझौते के दौरान मौजूद आईआईटी कानपुर और सेना के अधिकारी। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। सेना को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए आईआईटी कानपुर के सी3आई हब के विशेषज्ञों की टीम डिफेंस को लेकर विशेष मॉड्यूल तैयार करेगी। इसके लिए भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड ने सी3आई हब के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन


इसके तहत संस्थान के वैज्ञानिक सेना के अधिकारी व तकनीक स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे। सी3आई हब के वैज्ञानिक और स्टार्टअप्स की टीम साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सी3आई हब के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रो. सोमित्र सानाध्या के साथ समझौता किया है।

इसके तहत तीन-तीन माह के दो मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे। इनकी मदद से प्राथमिक डिजिटल रक्षा क्षमता बढ़ जाएगी। वैज्ञानिकों की टीम साइबर खतरे, प्रॉसेस प्रोटोकॉल और ऑपरेशन की तैयारी पर मॉड्यूल तैयार करेंगे। प्रशिक्षण सेंट्रल कमांड के अधिकारी व तकनीकी स्टाफ को भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें