फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड एक्सीडेंट रोकने को लेकर गांधी के सिद्धांतो पर नीति बनाएगा आईआईटी, देश विदेश के पुलिस अधिकारी हुए शामिल

Sun, 30 Aug 2020 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर और आस्ट्रेलिया की ला ट्रोब विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के मौकेपर महात्मा गांधी के सिद्धांत शराब और सड़क दुर्घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


यहां आईआईटी कानपुर, आईआईटी तिरुपति, एम्स नई दिल्ली, रिटायर्ड जज और आस्ट्रेलिया के ला ट्रोब विश्वविद्यालय केशोधकर्ताओं केबीच भारत में दुर्घटना दरों को कम करने और रोकने के लिए जागरुकता पैदा करने को लेकर चर्चा हुई।

संगोष्ठी से प्राप्त समाधानों से आईआईटी और ला ट्रोब विश्वविद्यालय दुर्घटनाएं रोकने क ो लेकर नीति तैयार कर सरकार को सौंपेगा। चर्चा केदौरान पाया गया देश में होने वाले अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना होता है।
विज्ञापन


यहां महात्मा गांधी के सिद्धांतों को शहरीकरण की अपेक्षाकृत सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा हुई। विशेषज्ञ गांधी के सिद्धांतो से शराब पीकर गाड़ी चलाने और मार्ग दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नीति तैयार कर रहे हैं, जिसको सरकार को सैौंपेगे।

संगोष्ठी में आईआईटी कानपुर के निदेशक अभय क रंदीकर, सुप्रीम कोर्ट की रोड सुरक्षा समिति के चेयरमैन सेवानिवृत्त जज अभय मनोहर सप्रे, एडीजी उत्तर प्रदेश पुलिस, राजा श्रीवास्तव, डोना मिशेल इंस्पेक्टर विक्टोरिया पुलिस, डॉ. ऐनी मैरी लासलेट सीनियर रिसर्च फे लो सेंटर फॉर अल्कोहल पॉलिसी रिसर्च ला ट्रोब विवि और प्रो. उदय एस राचेरला इनोवेशन मैनेजमेंट कंसल्टेंट यूएसए शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें