कानपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे जाजमऊ गंगा पुल की मजबूती की जांच आईआईटी से कराएगा। उम्मीद है कि इसी सप्ताह पुल की जांच शुरू हो जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुल की मरम्मत कराई जाएगी।
जाजमऊ गंगा पुल 1975 में पहली बार जनता के लिए शुरू किया गया था। करीब 44 साल पुराने इस पुल की नौ साल पहले एनएचएआई ने मरम्मत कराई थी। अब पुल पर भारी वाहनों के गुजरने पर कंपन व कई स्थानों पर सरियों का जाल दिखने लगा। जाजमऊ छोर पर 200 मीटर के हिस्से में सड़क क्षतिग्रस्त है।