फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूली छात्रों से लेकर पीएचडी शोधार्थियों तक को डीप लर्निंग सिखाएगा आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में तकनीकी कौशल बढ़ाने के लिए आईआईटी कानपुर स्कूली छात्रों से लेकर पीएचडी शोधार्थियों और प्रोफेशनल्स तक को डीप लर्निंग का प्रशिक्षण देगा। इसके लिए संस्थान ने चार सप्ताह का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम तैयार किया है। इसमें प्रतिभागियों को उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि और जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुरुआती स्तर के प्रतिभागियों को पायथन प्रोग्रामिंग से लेकर मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। यह कार्यक्रम 14 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन चलेगा। कक्षाएं शाम और सप्ताहांत में आयोजित होंगी, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई और नौकरी के साथ प्रशिक्षण ले सकें। इसके लिए पहले से प्रोग्रामिंग का अनुभव होना अनिवार्य नहीं है। अर्ली बर्ड पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ नवंबर और नियमित पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रमाणपत्र पाने के लिए कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। कोर्स की फीस प्रतिभागियों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।



प्रोजेक्ट से सीखेंगे एआई का इस्तेमाल

कोर्स में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ वास्तविक आंकड़ों पर आधारित प्रोजेक्ट भी कराए जाएंगे। इसमें पायथन प्रोग्रामिंग के अलावा नम्पाई, पैंडाज, मैटप्लॉटलिब और साइकट-लर्न जैसे टूल्स की जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को न्यूरल नेटवर्क, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम और डीप लर्निंग की तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


कॅरिअर और शोध में मिलेगी मदद

कार्यक्रम से स्कूली विद्यार्थियों को एआई और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र की शुरुआती समझ मिलेगी। स्नातक और परास्नातक विद्यार्थी इसका उपयोग अपने प्रोजेक्ट और कॅरिअर की तैयारी में कर सकेंगे। पीएचडी शोधार्थियों और शिक्षकों को शोध कार्य में एआई तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी मिलेगी। वहीं, इंडस्ट्री में काम करने वाले प्रोफेशनल्स अपनी तकनीकी दक्षता बढ़ा सकेंगे। कार्यक्रम में समस्या समाधान और तकनीकी साक्षात्कार की तैयारी पर भी जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी और पंजीकरण के लिए आईआईटी कानपुर की वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें