फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शामली का ट्रैफिक सिस्टम सुधारेगा आईआईटी, संस्थान के एसआईआईसी और शामली जिला प्रशासन के बीच हुआ करार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कई शहरों में पर्यावरण संरक्षण और साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के बाद आईआईटी कानपुर अब शामली के ट्रैफिक और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए संस्थान के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) और शामली जिला प्रशासन के बीच एक समझौता हुआ है।
विज्ञापन

एमओयू के तहत आईआईटी के वैज्ञानिक और स्टार्टअप्स की टीम तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करेगी। सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए स्केलेबल और सस्टेनेबल मॉडल तैयार किया जाएगा। आईआईटी की टीम अगले दो वर्षों में यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल, जल एवं जल निकासी व्यवस्था, कृषि और प्रदूषण निगरानी के क्षेत्र में स्मार्ट सिस्टम विकसित करेगी। शहर की प्रमुख सभी चुनौतियों और समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप्स तकनीक की मदद से बेहतर यातायात, अधिक कुशल स्वास्थ्य सेवा, बेहतर जल प्रबंधन, किसानों के लिए मजबूत समर्थन को बढ़ावा देंगे। इस समझौते से स्टार्टअप्स को भी लाभ मिलेगा। एमओयू कार्यक्रम शामली के कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। वहां के जिलाधिकारी आलोक यादव, एडीएम सत्येंद्र सिंह, फर्स्ट के सीईओ अनुराग अग्निहोत्री और सीओओ पीयूष मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें