फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम डिफ्यूजर रोबोट तैयार कर रहे आईआईटीयन, जानिए क्या है खास

Thu, 15 Jun 2017 12:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आईआईटी खड़गपुर के छात्रों ने काफी हद तक पूरा किया काम
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी खड़गपुर के छात्रों ने एक बम डिफ्यूजर रोबोट तैयार किया है। जो अपने आप में एक बेमिसाल रोबोट हैं। आईए जानते है इस रोबोट की खासियत...  
विज्ञापन
इस अत्याधुनिक रोबोट तैयार कर रहे हैं। इनमें एक बम डिफ्यूजर रोबोट दूसरा एयर एंबुलेंस और तीसरा वाचमैन रोबोट है। रैकेंथॉन टीम के सीईओ अभिषेक सिंह, सागर दीप, हर्षित सिंह, शिवम श्रीवास्तव ने यह जानकारी यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि बम डिफ्यूजर रोबोट ऐसा होगा जिसके सहारे दूर से बैठकर बम आसानी से डिफ्यूज किया जा सकेगा। रोबोट इंटरनेट से जुड़ा रहेगा और उसमें कैमरा रहेगा। कैमरे से देखकर दूर बैठे बम डिफ्यूजर दस्ता रोबोट को आदेश देगा और वह उसी तरह काम करेगा।
विज्ञापन


दूसरा रोबोट एयर एंबुलेंस और बम ड्रॉपर दोनों का काम करेगा। इससे कहीं भी मेडिकल की सुविधाएं भी भेजी जा सकेंगी। इसके अलावा बम भी गिराया जा सकता है। तीसरा रोबोट वॉचमैन का काम करेगा।  
विज्ञापन
इसे किसी भी गेट के पास लगाया जा सकता है जहां इंसान को तलाशी लेने के बाद ही जाने दिया जाएगा। यह रोबोट आईआईटी खड़गपुर के छात्रों द्वारा शुरू किए गए रैकेंथॉन कंपनी के जरिये तैयार किए जा रहे हैं। काफी हद तक इसपर काम हो चुका है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें