इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) से एमबीए की पढ़ाई के लिए आईआईटीयंस में क्रेज बढ़ा है। इसके संकेत कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में सेलेक्ट स्टूडेंटों से मिले हैं। इनमें ज्यादातर स्टूडेंट ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के बाद सालाना मोटे वेतन पैकेज की जॉब ठुकरा सकते हैं। कैट में सेलेक्ट स्टूडेंटों ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने की इच्छा जताई है।
कैट में सिटी के थर्ड टॉपर कन्हैया नामधर इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग से बीटेक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। अच्छे वेतन पैकेज पर अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी गोल्डमैन सैक्स में जॉब भी मिल गई है। बंगलूरू में पोस्टिंग होनी है। इससे पहले ही उनका कैट में सेलेक्शन हो गया। मूल रूप से चित्तौड़गढ़ राजस्थान निवासी कन्हैया अब एमबीए करना चाहते हैं। इनका कहना है कि दो फील्ड की डिग्री और पढ़ाई का अनुभव शानदार होता है। जॉब या फिर उद्यमिता में अच्छा रिजल्ट मिलता है।
99.5 परसेंटाइल मार्क्स हासिल करने वाले सिविल लाइंस के यश पारिख भी आईआईटी से बीटेक इलेक्ट्रीकल फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। जापान में इंटर्नशिप के दौरान मित्सुबिशी से जॉब ऑफर भी मिल गया। अब आईआईएम से कॉल का इंतजार है, फिर जॉब करने या फिर न करने का फैसला लिया जाएगा। यश ने हाईस्कूल (96.8 फीसदी) और इंटरमीडिएट (96.9 फीसदी) की पढ़ाई जयपुरिया स्कूल कैंट से पूरी की है। जेईई की ऑल इंडिया रैंक 367वीं थी। पिता भारत पारिख बिजनेमैन और मां रूपल पारिख हाउस वाइफ हैं। छोटी बहन मिताली पारिख केजीएयू लखनऊ से बीडीएस की पढ़ाई कर रही हैं। यश का कहना है कि कॅरियर के लिहाज से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की डिग्री महत्वपूर्ण होती है। कारपोरेट जगत में एक्सपोजर मिलता है। बीटेक इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के स्टूडेंट अखिल गर्ग को एडोबी में जॉब मिली है। इसी ब्रांच के विभोर वर्मा बारकलेज में अच्छे वेतन की जॉब मिली है लेकिन कैट में सेलेक्शन के बाद स्टूडेंट जॉब छोड़ने का मन बना रहे हैं। स्टूडेंटों का कहना है कि हर स्टूडेंट का सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग और आईआईटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई का होता है।
रिजल्ट देखें
वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर रिजल्ट देखे जा सकते हैं।