आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक छब्बीस हजार पांच सौ सत्तानबे सीटें भर गई हैं। अब दूसरी मेरिट लिस्ट आई है, जिससे 591 खाली सीटें भरी जाएंगी। दूसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी।
आईआईटी कानपुर और बीएचयू सहित देश के 87 इंस्टीट्यूट की 33 हजार 989 सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए चार चरणों में काउंसलिंग और सीटें आवंटित की जा रही हैं। पहले चरण की काउंसलिंग के बाद सात हजार तीन सौ तिरासी सीटें खाली हैं। इन पर एडमिशन के लिए 15 जुलाई तय है।
आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन प्रो. टी सनमुग राज ने बताया कि देश की 18 आईआईटी की 591 सीटें खाली रह गई हैं। इसमें आईआईटी कानपुर की कुछ सीटें भी हैं। ये सीटें दूसरे चरण के सीट आवंटन से भरी जाएंगी। यह पहला मौका है, जब देश की सभी आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी और जीएफटी में एडमिशन के लिए सीटें एक साथ आवंटित की गई हैं। एडमिशन प्रक्रिया भी साथ-साथ चल रही है।