फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Rape Case: साक्ष्यों से जुड़ी रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए भेजा रिमाइंडर, छात्रा बोली- जांच नहीं कर रही पुलिस

Fri, 03 Jan 2025 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य ने बताया कि एफएसएल झांसी को साक्ष्यों से जुड़ी रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसीपी मोहम्मद मोहसिन खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आईआईटी की पीएचडी छात्रा से यौन शोषण मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने फॉरेंसिक विभाग को रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के मोबाइल व लैपटॉप व अन्य उपकरणों की फॉरेंसिक रिपोर्ट को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

साथ ही़, कोर्ट को स्थिति से अवगत कराते हुए स्टे हटाकर जांच और चार्जशीट की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति लेकर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, आईआईटी छात्रा से यौन शोषण के मामले में फंसे एसीपी मोहसिन खान की गिरफ्तारी और चार्जशीट दाखिल करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है।

कवायद भी ठंडे बस्ते में चली गई
इसी बात का लाभ लेकर आरोपी न तो जांच में शामिल हो रहा है और न ही पुलिस उससे बयान दर्ज कराने के लिए ज्यादा जोर दे रही है। खास बात यह है कि पहले पुलिस आरोपी के जांच में सहयोग न करने पर कोर्ट जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन अब वह कवायद भी ठंडे बस्ते में चली गई है।

रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए रिमाइंडर भेजा
छात्रा भी पुलिस के इस ढुलमुल रवैये की वजह से बयान देने के लिए नहीं आ रही। मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य व एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि एफएसएल झांसी को साक्ष्यों से जुड़ी रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। रिपोर्ट आनेे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा बोली- जांच नहीं कर रही पुलिस
एक के बाद एक दो एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी पुलिस मोहसिन खान के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है। दलील हाईकोर्ट के स्टे की दी जा रही है लेकिन पुलिस न तो आरोपी के जांच में शामिल होने और न ही छात्रा को धमकाने के मामले में कार्रवाई करने को तैयार है।
विज्ञापन

रिसर्च में बाधा बन रही पुलिस
छात्रा का कहना है कि पुलिस छात्रा को भी मोहसिन की हरकतों के बारे में अवगत नहीं करा रही। साथ ही उसके लैपटॉप व मोबाइल को कब्जे में ले लिया है, जिससे उसकी रिसर्च भी बाधित हो रही है। छात्रा ने पुलिस से मांग की है कि वह जल्द ही उसके डिवाइस उपलब्ध कराए ताकि वह अपनी रिसर्च पूरी कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें