प्रोफेसर डॉ. डीपी मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. डीपी मिश्रा को एक्सीलेंस इन एयरोस्पेस टीचिंग अवार्ड-2017 से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें 27 जनवरी को सीएसआईआर हैदराबाद के ऑडिटोरियम में दिया जाएगा।
इस अवार्ड को हर साल दि एयरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की तरफ से एयरोस्पेस विभाग के प्रोफेसरों को दिया जाता है। प्रो. मिश्रा को इसके पहले इंडियन ऑयल गोल्डन जुबली प्रोफेशनल चेयर प्रोफेसर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बुर्ला ओडिसा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 1987 में बीएससी (इंजीनियरिंग) की है, जबकि आईआईएससी बंगलूरू से 1994 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी पूरी की है।
अवार्ड के लिए प्रो. मिश्रा का नाम चयनित होने पर संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, उप निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल, एयरोस्पेस विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके घोष व अन्य शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।