फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर ने तैयार किया ऑक्सीजन ऑडिट सिस्टम एप, यूपी में 60 अस्पतालों की निगरानी शुरू

Wed, 28 Apr 2021 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विवि अस्पताल में मौजूद बेड-मरीजों की संख्या, कोविड मरीजों की संख्या, वेंटिलेटर, साधारण ऑक्सीजन पर मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन की उपलब्ध मात्रा आदि जानकारी अपडेट करेंगे।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी के ऑक्सीजन ऑडिट सिस्टम एप में डाटा फीडिंग का काम बुधवार से शुरू हो गया है। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों को प्रथम चरण में 60 अस्पतालों की सूची दी गई है। विवि अस्पताल में मौजूद बेड-मरीजों की संख्या, कोविड मरीजों की संख्या, वेंटिलेटर, साधारण ऑक्सीजन पर मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन की उपलब्ध मात्रा आदि जानकारी अपडेट करेंगे।
विज्ञापन


इससे शासन को अस्पतालों के बारे में सभी जानकारी एक एप पर मिल जाएगी। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने से पहले ही प्राणवायु मुहैया कराई जा सकेगी। आईआईटी के प्रो. मणींद्र अग्रवाल की देखरेख में सिर्फ 24 घंटे में यह एप तैयार कर लिया गया था।





प्रो. अग्रवाल ने बताया कि ये 60 अस्पताल राज्य सरकार के अधीन हैं। हर विवि की अपनी लॉगिन आईडी बनी हुई है, उस पर ही जाकर उन्हें डाटा अपलोड करना है। उन्होंने कहा कि डाटा अपलोड करने के बाद शासन अपने स्तर से आगे का कार्य करेगा। एप एल्गोरिदम के आधार पर एक रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। इस प्रक्रिया से ऑक्सीजन की बर्बादी पूरी तरह रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिली इन अस्पतालों की जिम्मेदारी
विश्वविद्यालय या संस्थान        अस्पताल

सीएसजेएमयू                जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
एचबीटीयू                    सैफई मेडिकल कॉलेज, उर्सला, रामा हॉस्पिटल
बीएचयू                    बीएचयू व आसपास के अस्पताल
एमएमएमयूटी                बीआरडी मेडिकल कॉलेज व आसपास के अस्पताल 
एनआईटी                    प्रयागराज के अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें